प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मानसून के दौरान संभावित आपदाओं एवं आकस्मिक परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) तथा उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के तत्वावधान में मंगलवार को टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस अभ्यास में आपदा नियंत्रण कक्ष हरिद्वार से संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने कहा कि मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए 2 जुलाई 2026 को पूरे प्रदेश में व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने जनपदों में आवश्यक तैयारियां पूरी करते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। बैठक में मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने की रणनीति विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा 2 जुलाई को प्रस्तावित मॉक ड्रिल की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में 2 जुलाई को आयोजित होने वाली मॉक ड्रिल की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जनपद में यह अभ्यास हर की पैड़ी ग्राम श्यामपुर भीमगोड़ा रेलवे टनल गंगदासपुर (लक्सर) तथा ग्राम शिवपुरी (लक्सर) सहित पांच स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए टास्क फोर्स की तैनाती कर दी गई है तथा उपलब्ध संसाधनों एवं संबंधित संस्थानों का विवरण भी तैयार कर लिया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि 2 जुलाई को आयोजित होने वाली मॉक ड्रिल के लिए अपने-अपने विभागों से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूरी करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकें। टेबल टॉप एक्सरसाइज के दौरान जिला अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी मुकेश भट्ट सहित सड़क विद्युत पेयजल खाद्यान्न परिवहन पुलिस एनडीआरएफ एसडीआरएफ तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love