प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। मानसून पूर्व तैयारियों के तहत आयोजित राज्य स्तरीय मानसून तैयारी टेबल टॉप अभ्यास के संबंध में आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में 2 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली प्रस्तावित मॉक ड्रिल की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली गई तथा आपदा प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आपदा प्रबंधन सचिव ने कहा कि आपदा की स्थिति में प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (आईआरएस) के तहत सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने बचाव एवं राहत दलों की समय पर तैनाती सुनिश्चित करने सेवा भाव से कार्य करने तथा निर्धारित चेन ऑफ कमांड के अनुरूप कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन में महिला मंगल दल, युवक मंगल दल तथा स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। बैठक में जनपद टिहरी गढ़वाल में प्रस्तावित मॉक ड्रिल स्थलों की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि मॉक ड्रिल के लिए घनसाली के जखन्याली गांव देवप्रयाग के मूल्या गांव नरेंद्रनगर के बगड़धार कण्डीसौड़ के स्यांसू तथा टिहरी झील क्षेत्र का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक चयनित स्थल के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं जो संबंधित गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे। साथ ही टिहरी झील का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में प्रभावित होने वाले अन्य जनपदों को समय पर सूचना उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। बैठक में अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग के.एस. नेगी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट अधिशासी अभियंता पेयजल संस्थान प्रशांत भारद्वाज, सहायक परिवहन अधिकारी बिराटिया अधिशासी अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जी.आर.नौटियाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love