Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जनपद के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन संबंधी विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अनकलेक्टेबल श्रेणी में दर्ज सभी गणना प्रपत्रों का दोबारा सत्यापन कराया जाए तथा प्रत्येक प्रपत्र पर संबंधित बीएलओ स्पष्ट टिप्पणी या आख्या दर्ज करें। उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा दर्ज टिप्पणियों के समर्थन में उनके साथ तैनात बैग सदस्य एवं अतिरिक्त सहयोगी के हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से लिए जाएं तथा जहां संभव हो संबंधित बीएलए-2 के हस्ताक्षर भी प्राप्त किए जाएं। यदि किसी मतदाता का गणना प्रपत्र त्रुटिवश अनकलेक्टेबल श्रेणी में दर्ज हुआ हो तो ईआरओ लॉगिन के माध्यम से रोलबैक कर उसकी प्रविष्टि तत्काल संशोधित की जाए। बैठक में बीएलओ ऐप में उपलब्ध ’85+/Probable ASD-Re-verification’ टैब की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अनकलेक्टेबल श्रेणी के अतिरिक्त अन्य कोई मतदाता एएसडीडी सूची में प्रदर्शित नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा पाया जाता है तो उसी टैब के माध्यम से पुनः सत्यापन कर स्थिति को तत्काल सही किया जाए। उन्होंने सभी मतदान स्थलों की एएसडीडी सूची ईआरओ लॉगिन से डाउनलोड कर 2 जुलाई 2026 तक उसका प्रिंट निकालने के निर्देश दिए। साथ ही 5 जुलाई 2026 तक बीएलओ एवं बीएलए-2 की बैठक आयोजित कर सूची पर दोनों के हस्ताक्षर प्राप्त किए जाएं। बैठक का कार्यवृत्त हस्ताक्षरित एएसडीडी सूची तथा बैठक के फोटोग्राफ की पीडीएफ तैयार कर बीएलओ ऐप के माध्यम से अपलोड करने तथा सूची की एक प्रति संबंधित बीएलए-2 को उपलब्ध कराकर उसकी प्राप्ति रसीद भी लेने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड द्वारा निर्धारित कार्य कैलेंडर के अनुसार डिजिटाइजेशन वैधता परीक्षण मतदान केंद्रों के युक्तिकरण प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने एएसडीडी सूची निर्माण मुद्रण एवं प्रारूप प्रकाशन सहित सभी निर्वाचन संबंधी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में आगामी 14 जुलाई 2026 को प्रारूप निर्वाचक नामावली के प्रकाशन के बाद नोटिस वितरण तथा दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई के लिए पहले से विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं को सुनवाई के लिए अनावश्यक दूरी तय न करनी पड़े तथा शहरी क्षेत्रों में किसी एक स्थान पर अत्यधिक भीड़ एकत्रित न हो। इसके लिए सुनवाई स्थलों का उचित चयन पर्याप्त संख्या भौगोलिक सुगमता आवश्यक व्यवस्थाएं तथा सुनवाई की समय-सारिणी पहले से तय की जाए। बैठक में जनपद में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्यों का प्रभावी गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp