Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में उपनिरीक्षक कैलाश सेमवाल के ऐच्छिक सेवानिवृत्त होने पर सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार की उपस्थिति में उन्हें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह एवं सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तालियों की गूंज के बीच उनके स्वस्थ सुखी और सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं। उपनिरीक्षक कैलाश सेमवाल ने वर्ष 2002 में उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के रूप में सेवा शुरू की थी तथा वर्ष 2016 में उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए। अपने 24 वर्ष 2 माह 9 दिन के सेवाकाल में उन्होंने देहरादून पौड़ी गढ़वाल हरिद्वार और चमोली जनपद में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। शांत स्वभाव अनुशासित कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण वे अधिकारियों सहकर्मियों और अधीनस्थ कर्मचारियों के बीच सदैव सम्मानित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार ने कहा कि सेवानिवृत्ति केवल सरकारी सेवा का अंत है लेकिन पुलिस परिवार से जुड़ाव कभी समाप्त नहीं होता। उन्होंने कहा कि कैलाश सेमवाल ने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्व निभाए तथा उनका अनुभव और कार्यशैली आने वाली पीढ़ी के पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी उनका मार्गदर्शन पुलिस परिवार को मिलता रहेगा। अपने संबोधन में कैलाश सेमवाल ने कहा कि पुलिस विभाग उनके लिए केवल कार्यस्थल नहीं बल्कि एक परिवार रहा है। उन्होंने पूरे सेवाकाल में मिले सहयोग विश्वास और स्नेह के लिए सभी वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका आत्मीय संबंध पुलिस परिवार से हमेशा बना रहेगा। समारोह के दौरान साथियों ने उनके साथ बिताए वर्षों की यादें साझा कीं। पूरा माहौल भावनाओं सम्मान और आत्मीयता से भर गया तथा सभी ने उनके उज्ज्वल स्वस्थ और खुशहाल भविष्य की कामना की। समारोह में पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेन्द्र सिंह राणा सहित जनपद के सभी थाना प्रभारी शाखा प्रभारी एवं पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp