प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनपद में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम सभी के सहयोग से जनपद में निर्बाध रूप से संचालित हो रहा है और इसे सफल बनाने में राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण किया तथा मतदाताओं ने सहयोग करते हुए भरे हुए प्रपत्र बीएलओ को उपलब्ध कराए। उन्होंने बताया कि प्राप्त सभी गणना प्रपत्रों में धनौल्टी घनसाली और देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्रों का डिजिटाइजेशन शत-प्रतिशत पूरा किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रारूप निर्वाचक नामावली (ड्राफ्ट रोल) के प्रकाशन से पहले जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र अभी प्राप्त नहीं हुए हैं उनके लिए संबंधित बूथों पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बूथ लेवल अधिकारियों की बैठकें आयोजित की जाएं। इन बैठकों के माध्यम से ऐसे मतदाताओं से संपर्क कर उनके गणना प्रपत्र जमा कराने में सहयोग किया जाए ताकि प्रारूप नामावली के प्रकाशन से पहले ही उनकी प्रक्रिया पूरी हो सके और उन्हें नोटिस अथवा अन्य औपचारिकताओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी बीएलओ और राजनीतिक दल आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में सुनिश्चित कराने के लिए अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी भाजपा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र डोभाल इंडियन नेशनल कांग्रेस के महासचिव गबर सिंह भाजपा सांसद प्रतिनिधि रामलाल नौटियाल एडीईओ निर्वाचन विजय तिवारी जवाहर सिंह तथा नवीन सेमवाल सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Spread the love