प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीबी उन्मूलन के लिए संचालित कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.श्याम विजय ने 100 दिवसीय विशेष अभियान "टीबी हारेगा देश जीतेगा" के अंतर्गत अब तक की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी विकासखंडों में विशेष शिविर आयोजित कर टीबी की स्क्रीनिंग की जा रही है तथा संभावित रोगियों की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही उच्च जोखिम श्रेणी के गांवों में भी विशेष शिविर लगाकर स्क्रीनिंग एवं मरीजों की पहचान का कार्य लगातार जारी है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक विकासखंड में एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए जो स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शिविरों के प्रभावी संचालन एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा। उन्होंने उच्च जोखिम वाले गांवों में अधिक से अधिक शिविर आयोजित कर शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग एवं कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मोबाइल हेल्थ वैन एवं पोर्टेबल एक्स-रे मशीन का सभी विकासखंडों में समन्वित एवं प्रभावी उपयोग करते हुए स्क्रीनिंग अभियान को और गति देने के निर्देश भी दिए ताकि संभावित टीबी रोगियों की समय पर पहचान कर उनका उपचार शुरू किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए लोगों में जागरूकता बढ़ाने तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नरेंद्रनगर डॉ.सुनीता डॉ.सिद्धि डॉ.बृजेश डोभाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
Spread the love
प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीबी उन्मूलन के लिए संचालित कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.श्याम विजय ने 100 दिवसीय विशेष अभियान “टीबी हारेगा देश जीतेगा” के अंतर्गत अब तक की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी विकासखंडों में विशेष शिविर आयोजित कर टीबी की स्क्रीनिंग की जा रही है तथा संभावित रोगियों की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही उच्च जोखिम श्रेणी के गांवों में भी विशेष शिविर लगाकर स्क्रीनिंग एवं मरीजों की पहचान का कार्य लगातार जारी है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक विकासखंड में एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए जो स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शिविरों के प्रभावी संचालन एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा। उन्होंने उच्च जोखिम वाले गांवों में अधिक से अधिक शिविर आयोजित कर शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग एवं कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मोबाइल हेल्थ वैन एवं पोर्टेबल एक्स-रे मशीन का सभी विकासखंडों में समन्वित एवं प्रभावी उपयोग करते हुए स्क्रीनिंग अभियान को और गति देने के निर्देश भी दिए ताकि संभावित टीबी रोगियों की समय पर पहचान कर उनका उपचार शुरू किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए लोगों में जागरूकता बढ़ाने तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नरेंद्रनगर डॉ.सुनीता डॉ.सिद्धि डॉ.बृजेश डोभाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।