Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। रोटरी क्लब श्रीनगर की वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का गठन समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। नगर के ट्रापीकल कैफे में आयोजित कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का कार्यभार ग्रहण किया। समारोह में रोटेरियन अनिल ढौडियाल ने अध्यक्ष रोटेरियन डॉ.हरीश भट्ट ने सचिव रोटेरियन डॉ.राजेंद्र भंडारी ने कोषाध्यक्ष रोटेरियन अनूप घिल्डियाल ने क्लब काउंसलर तथा रोटेरियन सीताराम बहुगुणा ने सार्जेन्ट एट आर्म के रूप में जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम में रोटरी मंडल के रीजनल कोऑर्डिनेटर रोटेरियन बृजेश भट्ट ने कॉलर चेंज की प्रक्रिया संपादित कर नई कार्यकारिणी को दायित्व सौंपा। उन्होंने रोटरी की सेवा भावना और संगठनात्मक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए नई टीम को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन हिमांशु अग्रवाल सचिव रोटेरियन संजय रावत एवं कोषाध्यक्ष रोटेरियन मनीष कोठियाल ने अपने कार्यकाल में मिले सहयोग के लिए सभी सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने रोटरी की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि रोटरी क्लब श्रीनगर गढ़वाल से रोटरी मंडल स्तर पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के लिए पदाधिकारियों का मनोनयन हुआ है। इनमें रोटेरियन बृजेश भट्ट को रीजनल कोऑर्डिनेटर रोटेरियन नरेश नौटियाल को डायरेक्टर इंट्रैक्ट क्लब रोटेरियन खिलेन्द्र चौधरी को डायरेक्टर रोट्रैक्ट क्लब रोटेरियन ओम प्रकाश गोदियाल को डायरेक्टर डिस्ट्रिक्ट इवेंट तथा रोटेरियन दिनेश प्रसाद जोशी को डायरेक्टर डिस्ट्रिक्ट पल्स पोलियो की जिम्मेदारी दी गई है। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही रोटरी क्लब श्रीनगर गढ़वाल ने सेवा सहयोग और सामाजिक सरोकारों के अपने अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। कार्यक्रम का संचालक रोटेरियन खिलेन्द्र चौधरी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp