Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत रिखणीखाल पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को घटना दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। 29 जून 2026 को रिखणीखाल निवासी एक व्यक्ति ने थाना रिखणीखाल में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ देवराज नामक युवक ने दुष्कर्म किया है। शिकायत के आधार पर रिखणीखाल थाने में भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने पीड़िता के बयान दर्ज किए घटनाक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन जांच की तथा उपलब्ध साक्ष्यों का संकलन किया। विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर रथुवाढाब रिखणीखाल निवासी देवराज नेगी की संलिप्तता की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 30 जून 2026 को हनुमान चौक शिवपुर कोटद्वार क्षेत्र से आरोपी देवराज नेगी (20 वर्ष) निवासी रथुवाढाब रिखणीखाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम महिला उपनिरीक्षक प्रीति गुसाईं हेड कांस्टेबल चन्द्रभान सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp