Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार-2026 अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखते हुए कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र से एक आरोपी को 7.5 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार-2026 के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में अवैध शराब मादक पदार्थों नशे के कारोबार तथा अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के लिए गठित पुलिस टीमों को लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 1 जुलाई 2026 को गश्त एवं चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बहादराबाद क्षेत्र में नहर पटरी से सुमन नगर की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग पर एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7.5 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शावेज पुत्र मोहम्मद इरफान निवासी मस्जिद वाली गली कस्बा बहादराबाद जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली बहादराबाद में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीम उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज हेड कांस्टेबल नरविन्दर सिंह और कांस्टेबल पंकज बिष्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp