Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ हरिद्वार पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 200 लीटर कच्ची शराब शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए जबकि मौके पर मिले करीब 800 लीटर लाहन को नष्ट कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक भगवान महर के नेतृत्व में कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। विभिन्न पुलिस टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई के लिए लगाया गया था। अभियान के दौरान 1 जुलाई 2026 को मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने आकाशदीप कॉलोनी कर्नल एन्क्लेव मंगलौर में छापेमारी कर रवि निवासी ग्राम बिजौली परमानंद उर्फ आनंद निवासी ग्राम नाथूखेड़ी तथा सौरभ निवासी ग्राम नाथूखेड़ी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 200 लीटर कच्ची शराब शराब तैयार करने के उपकरण दो लोहे के ड्रम दो तसले प्लास्टिक पाइप बिजली के तार छह बिजली हीटर दो पाइप एक प्लास्टिक डिब्बा एक प्लास्टिक कुप्पी दो प्लास्टिक बाल्टियां और एक प्लास्टिक की पानी की टंकी बरामद की गई। इसके अलावा मौके पर तैयार किया गया करीब 800 लीटर लाहन भी बरामद कर नष्ट कर दिया गया। तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक भगवान महर उपनिरीक्षक मनोज सिंह कठैत कांस्टेबल तेजपाल और होमगार्ड शिवकुमार। सीआईयू रुड़की टीम अपर उपनिरीक्षक अश्वनी यादव हेड कांस्टेबल मनमोहन भंडारी कांस्टेबल आशीष कांस्टेबल अजय काला कांस्टेबल रविंद्र खत्री और कांस्टेबल महिपाल तोमर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp