Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 58 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली के नेतृत्व में 2 जुलाई 2026 को नगर कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने राहुल बोहरा निवासी ग्राम कोयाटी खालसा लोहाघाट जनपद चम्पावत वर्तमान निवासी विकास कॉलोनी हरिद्वार को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 58 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (माल्टा ब्रांड) बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध नगर कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम कांस्टेबल सुमित कुमार और महिला कांस्टेबल हरीश रतूड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp