Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद चमोली में 4 जुलाई से ‘सेवा पखवाड़ा’ का आयोजन किया जाएगा। उत्तराखण्ड शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस विशेष अभियान के अंतर्गत 4 से 10 जुलाई तक थीम आधारित कार्यक्रम 6 से 19 जुलाई तक बहुउद्देशीय सेवा शिविर तथा 4 जुलाई से चरणबद्ध रूप से स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी डॉ.अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ 4 जुलाई को प्रातः 11 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के ऑडिटोरियम में किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री एवं मुख्यमंत्री के नामित प्रतिनिधि की उपस्थिति रहेगी तथा मुख्यमंत्री के संबोधन का जनपद एवं सभी विकासखंडों में सजीव प्रसारण किया जाएगा। जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी एवं विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे जहां आमजन को राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
4 से 11 जुलाई तक होंगे थीम आधारित कार्यक्रम
4 जुलाई को गोपेश्वर में रोजगार स्वरोजगार एवं कौशल विकास विषय पर कार्यक्रम आयोजित होगा।
5 जुलाई को थराली विकासखंड में राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई नई पहल नवाचार एवं योजनाओं पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
6 जुलाई को ज्योतिर्मठ विकासखंड में रेल सड़क रोपवे उड़ान योजना एवं आधारभूत अवस्थापना विकास से जुड़ी परियोजनाओं पर कार्यक्रम होगा।
8 जुलाई को कर्णप्रयाग विकासखंड में उद्योग लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों को प्रोत्साहन देने संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
9 जुलाई को दशोली विकासखंड में कृषि उद्यान एवं पशुपालन क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों एवं नीतियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
10 जुलाई को पोखरी विकासखंड में महिला सशक्तिकरण युवा एवं सैनिक कल्याण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित होंगे।
11 जुलाई को गैरसैंण विकासखंड में स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र में किए गए सुधारों एवं नवाचारों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
6 से 19 जुलाई तक लगेंगे बहुउद्देशीय सेवा शिविर
सेवा पखवाड़ा के तहत प्रत्येक तहसील की चयनित न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में जनसमस्याओं का मौके पर निस्तारण करने के साथ ही पात्र लाभार्थियों के आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे।
शिविरों का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा
06 जुलाई विकासखंड दशोली तहसील चमोली न्याय पंचायत छिनका कुजामैकोट।
07 जुलाई विकासखंड नारायणबगड़ तहसील थराली न्याय पंचायत नारायणबगड़ ब्लॉक सभागार नारायणबगड़।
08 जुलाई विकासखंड नंदानगर तहसील नंदानगर न्याय पंचायत बूरा कनोल।
09 जुलाई विकासखंड थराली तहसील थराली न्याय पंचायत लोल्टी विकास भवन ग्वालदम।
10 जुलाई विकासखंड ज्योतिर्मठ तहसील ज्योतिर्मठ न्याय पंचायत हेलंग सेलंग।
11 जुलाई विकासखंड देवाल तहसील थराली न्याय पंचायत मुंदोली बलाण।
13 जुलाई विकासखंड पोखरी तहसील पोखरी न्याय पंचायत थालाबैंड पोगठा।
14 जुलाई विकासखंड कर्णप्रयाग तहसील कर्णप्रयाग न्याय पंचायत सोनला कनखुलतल्ला।
15 जुलाई विकासखंड गैरसैंण तहसील गैरसैंण न्याय पंचायत मैहलचौरी हरगढ़।
16 जुलाई विकासखंड दशोली तहसील चमोली न्याय पंचायत मैठाणा बछेर।
17 जुलाई विकासखंड कर्णप्रयाग तहसील कर्णप्रयाग न्याय पंचायत सिमली (मझ्याड़ी) डिम्मर।
18 जुलाई विकासखंड गैरसैंण तहसील गैरसैंण न्याय पंचायत कुशरानी देवपुरी।
19 जुलाई विकासखंड नारायणबगड़ तहसील थराली न्याय पंचायत भगोती केवरतल्ला।
इन शिविरों में 23 विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें राजस्व ग्राम्य विकास पंचायतीराज‌ कृषि एवं कृषक कल्याण समाज कल्याण सैनिक कल्याण महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति गृह श्रम चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आयुष पशुपालन ऊर्जा सहकारिता लोक निर्माण विभाग पीएमजीएसवाई शिक्षा पेयजल सिंचाई वन कौशल विकास एवं सेवायोजन आपदा प्रबंधन तथा बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। पात्र लाभार्थियों के आवेदन मौके पर भरवाए जाएंगे तथा अधिकाधिक लोगों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविरों में मिलेंगी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं
सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद में चरणबद्ध तरीके से स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विशेषज्ञ ओपीडी दिव्यांग प्रमाण-पत्र एचबी सीबीसी केएफटी एलएफटी लिपिड प्रोफाइल सहित विभिन्न लैब जांच राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की सभी सेवाएं आयुष्मान भारत कार्ड एबीएचए हेल्थ कार्ड तथा अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
प्रथम चरण का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा
4 से 6 जुलाई जिला चिकित्सालय गोपेश्वर (दशोली)
7 से 9 जुलाई देवाल
10 से 12 जुलाई सीएचसी गैरसैंण
13 से 15 जुलाई सीएचसी नंदानगर
16 से 18 जुलाई ज्योतिर्मठ
19 से 21 जुलाई उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग
22 से 24 जुलाई नारायणबगड़
25 से 27 जुलाई सीएचसी पोखरी
28 से 30 जुलाई सीएचसी थराली
इसके अतिरिक्त द्वितीय एवं तृतीय चरण में भी अगस्त एवं सितंबर माह में इन्हीं स्वास्थ्य संस्थानों पर विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे जिससे अधिकाधिक लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों को सेवा पखवाड़ा का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की अधिकतम सहभागिता कराने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना तथा जनपद में सुशासन एवं जनसेवा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp