प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड चंबा स्थित देवरीतल्ली (कोटी) में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल एवं टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने जी-राम-जी योजना (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के श्रमिकों को अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे तथा उनकी आजीविका को मजबूती मिलेगी। विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि योजना के अंतर्गत अब पात्र श्रमिकों को 100 दिनों के स्थान पर 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं पहले मिलने वाली ₹252 प्रतिदिन मजदूरी के स्थान पर अब ₹300 प्रतिदिन का भुगतान किया जाएगा। इससे ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत अब पानी की पाइपलाइन के नए कार्यों के साथ-साथ मरम्मत कार्यों को भी शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड चंबा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही कोचिंग व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे पोषण आहार साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कार्मिकों को केंद्रों में स्वच्छता बनाए रखने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पोषण उपलब्ध कराने तथा सभी व्यवस्थाओं का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर चंबा प्रमुख सुमन सजवाण सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Spread the love