प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद रुद्रप्रयाग में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में जी-राम-जी की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य कार्यक्रम के प्रभावी संचालन विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा तथा ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करना रहा। बैठक में विभिन्न विकासखंडों से आए जनप्रतिनिधियों अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग करते हुए अपने सुझाव एवं क्षेत्रीय आवश्यकताओं से अवगत कराया। मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय नियमित अनुश्रवण तथा जमीनी स्तर पर सतत निगरानी आवश्यक है। उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष बल देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें ताकि आमजन को उनका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण आजीविका संवर्धन रोजगार सृजन स्वच्छता पेयजल सड़क संपर्क तथा अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही ग्राम स्तर पर सामने आ रही समस्याओं एवं चुनौतियों के समाधान के लिए आवश्यक सुझावों पर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड स्तर पर नियमित भ्रमण कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करने तथा समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में ब्लॉक प्रमुख अगस्त्यमुनि भुवनेश्वरी देवी ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला ब्लॉक प्रमुख जखोली विनीता चमोली मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार ऊखीमठ की खंड विकास अधिकारी अनुष्का जखोली के खंड विकास अधिकारी विजय नेगी अगस्त्यमुनि के खंड विकास अधिकारी सुरेश साह जी-राम-जी लोकपाल डॉ.सी.पी.चमोली ग्राम प्रधान ग्राम विकास अधिकारी तथा जी-राम सेवक उपस्थित रहे।
Spread the love