प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में जनपद टिहरी गढ़वाल की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न चिकित्सालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 21 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.श्याम विजय ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति से जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। अब स्थानीय नागरिकों को अनेक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं अपने जिले में ही उपलब्ध हो सकेंगी जिससे उन्हें उपचार के लिए अन्य जनपदों या बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे समय धन और संसाधनों की बचत होने के साथ-साथ मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने बताया कि जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों की तैनाती की गई है। जिला चिकित्सालय बौराड़ी में डॉ.अक्षत कुमार थापा डॉ.अचिंतन गर्ग डॉ.रजत कुमार सैनी डॉ.नीतीश कुमार एवं डॉ.महेंद्र सिंह की नियुक्ति की गई है। उप जिला चिकित्सालय नरेंद्रनगर में डॉ.संगीता शर्मा डॉ.हरेंद्र कुमार प्रसाद डॉ.मनोज कुमार सिंह डॉ.राजीव कुमार एवं डॉ.गोविंद पुजारी की तैनाती की गई है। इसी प्रकार मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय टिहरी गढ़वाल में डॉ.प्रदीप उनियाल एवं डॉ.शशिबाला की नियुक्ति की गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छाम में डॉ.राहुल लाल सीएचसी हिंडोलाखाल में डॉ.रितिका भट्ट सीएचसी कीर्तिनगर में डॉ.नितेश कुमार एवं डॉ.मनीषा कटियार सीएचसी बेलेश्वर में डॉ.रुखसार परवीन एवं डॉ.गरिमा पंत सीएचसी थत्यूड़ में डॉ.शशांक शेखर एवं डॉ.राजन अरोड़ा तथा सीएचसी मदननेगी में डॉ.अमलेश कुमार सिंह की तैनाती की गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि इन नियुक्तियों से जनपद के चिकित्सा ढांचे को नई मजबूती मिलेगी तथा विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक भी प्रभावी ढंग से उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की तैनाती से आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में भी सुधार होगा और मरीजों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सकेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से जनपद टिहरी गढ़वाल में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ प्रभावी एवं जनहितकारी बनेंगी तथा आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
Spread the love