प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।विकासखण्ड द्वारीखाल की ग्राम पंचायत चमस्यूूल गहली के निर्वतमान प्रधान/प्रशासक की अगुआई में हेवल नदी पर स्वच्छता के साथ-साथ पौध रोपण अभियान भी चलाया गया।अभियान की शुरुआत नदी की स्वच्छता की शपथ से हुई,जिसके बाद सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नदी से कांच एवं प्लास्टिक की बोतलें,पॉलिथीन इत्यादि हटाकर उसे स्वच्छ किया गया। साथ ही,पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने हेतु नदी किनारे जंगलों में बाँस एवं तून के पौधों का रोपण भी किया गया।अभियान में कुल दो दर्जन से अधिक प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई,जो स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता और सहयोग का एक प्रेरणादायक उदाहरण है।कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी द्वारीखाल जयकृत बिष्ट,सहायक खण्ड विकास अधिकारी विकास चौधरी,ग्राम पंचायत विकास अधिकारी गुणमाला कश्यप,ग्राम रोजगार सहायक प्रवीण नेगी तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों सहित ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Spread the love
हेवल नदी पर चलाया स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान