Spread the love

बेस अस्पताल में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री की पहल पर शुरू हुई कार्डियो ओपीडी पहले दिन 35 मरीजों को मिली सुविधा

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल ।राजकीय मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बेस चिकित्सालय श्रीनगर में अब हर माह दो दिन कार्डियो की ओपीडी मरीजों की सुविधा के लिए शुरु हो गयी है। बुधवार को कार्डियो ओपीडी में पहले दिन दूर-दराज से 35 मरीज पहुंचे। जिनका कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.संदीप मालविया ने चेकअप करते हुए दवा एवं परामर्श दिया। जबकि 20 से अधिक मरीजों का कार्डियो इको तथा 30 मरीजों की ईसीजी की गई।कार्डियोलॉजिस्ट के साथ ओपीडी शुरु करने से मरीजों को राहत मिली है। कहा कि माह में दो दिन ओपीडी लगे तो उन्हें चेकअप व परामर्श के दून या ऋषिकेश नहीं जाना पड़ेगा।प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत की पहल पर कार्डियो ओपीडी की शुरुआत की गई। ताकि गढ़वाल भर के लोगों के साथ ही चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतें ना हो और कार्डियो संबंधी परेशानी होने पर बेस अस्पताल में लगने वाली ओपीडी में कार्डियोलॉजिस्ट से चेकअप कराकर परामर्श ले सकते है।कोरोनेशल अस्पताल देहरादून के मेडिट्रीना हार्ट सेंटर के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.संदीप मालविया ने बताया कि सरकार द्वारा बेस चिकित्सालय में क्षेत्र के लोगों को कार्डियो की ओपीडी लगाकर सुविधाएं देने का काम किया है। जिसके तहत उनके द्वारा हर माह दो दिन बधुवार को कार्डियो ओपीडी की शुरुआत की गई। अब 18 जून को दूसरी ओपीडी मरीजों के लिए लगायी जायेगी। कहा कि बुधवार को लगी कार्डियो ओपीडी में मरीजों का कार्डियो इको एवं ईसीजी कर जांच की गई। जिसमें कुछ मरीजों को एंजियोग्राफी एवं हायर जांच के लिए परामर्श किया। जबकि कुछ ऐसे मरीज थे,जिन्हें पूरी तरह से इलाज नहीं मिल रहा था,उन्हें जांच के बाद ट्रीटमेंट चालू किया गया। डॉ.मालविया ने बताया कि इसी तरह से मरीजों के हित में ओपीडी लगेगी,ताकि मरीजों को कार्डियोलॉजिस्ट मिल सके और अपना चेकअप एवं परामर्श श्रीनगर में ही ले सके। ओपीडी में डॉ.मालविया के साथ जेआ डॉ.निखिल,सिस्टर अमृता,प्रीती आदि ने सहयोग दिया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ.सतीश कुमार एवं मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ.केएस बुटोला मौजूद रहे। वहीं दून अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.अमर उपाध्याय की भी ओपीडी हर माह के अंतिम शनिवार को मरीजों के लिए लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp