प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे की पहल पर गठित टीम गौरा लगातार छात्राओं की सुरक्षा और जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसी क्रम में टीम गौरा ने जनपद के विभिन्न विद्यालयों में छुट्टी के समय पहुंचकर छात्राओं से सीधा संवाद किया तथा उनकी समस्याओं सुरक्षा संबंधी चिंताओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। संवाद कार्यक्रम के दौरान टीम गौरा ने छात्राओं को महिला सुरक्षा आत्मरक्षा साइबर अपराधों से बचाव तथा आपातकालीन परिस्थितियों में उपलब्ध पुलिस सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में बिना किसी भय के तत्काल पुलिस से संपर्क करें। पुलिस टीम ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी घटना की सूचना समय पर पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही यह भरोसा दिलाया कि टिहरी पुलिस उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए हर समय तत्पर है। एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि विद्यालयों में टीम गौरा की यह पहल छात्राओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करने पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने और उन्हें जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे ताकि प्रत्येक छात्रा स्वयं को सुरक्षित और सशक्त महसूस कर सके।
संदेश: सुरक्षित बालिका सशक्त समाज।
Spread the love
प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे की पहल पर गठित टीम गौरा लगातार छात्राओं की सुरक्षा और जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसी क्रम में टीम गौरा ने जनपद के विभिन्न विद्यालयों में छुट्टी के समय पहुंचकर छात्राओं से सीधा संवाद किया तथा उनकी समस्याओं सुरक्षा संबंधी चिंताओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। संवाद कार्यक्रम के दौरान टीम गौरा ने छात्राओं को महिला सुरक्षा आत्मरक्षा साइबर अपराधों से बचाव तथा आपातकालीन परिस्थितियों में उपलब्ध पुलिस सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में बिना किसी भय के तत्काल पुलिस से संपर्क करें। पुलिस टीम ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी घटना की सूचना समय पर पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही यह भरोसा दिलाया कि टिहरी पुलिस उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए हर समय तत्पर है। एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि विद्यालयों में टीम गौरा की यह पहल छात्राओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करने पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने और उन्हें जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे ताकि प्रत्येक छात्रा स्वयं को सुरक्षित और सशक्त महसूस कर सके। संदेश: सुरक्षित बालिका सशक्त समाज।