प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य सरकार द्वारा पिछले पांच वर्षों में किए गए विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करने के उद्देश्य से जनपद हरिद्वार में 4 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक सेवा सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश जारी करते हुए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। अभियान का शुभारंभ 4 जुलाई को प्रातः 11 बजे ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम रोजगार स्वरोजगार एवं कौशल विकास विषय पर आधारित होगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
6 जुलाई को विकासखंड रुड़की मुख्यालय में राज्य सरकार की नई पहल नवाचार एवं पहली बार लागू की गई योजनाओं पर आधारित कार्यक्रम आयोजित होगा।
7 जुलाई को विकासखंड भगवानपुर मुख्यालय में सड़क रेल रोपवे सहित राज्य की प्रमुख आधारभूत संरचना परियोजनाओं पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
8 जुलाई को विकासखंड लक्सर में उद्योग लघु उद्योग एवं सूक्ष्म उद्योग विषय पर कार्यक्रम होगा।
9 जुलाई को विकासखंड नारसन में कृषि उद्यान एवं पशुपालन क्षेत्र की उपलब्धियों एवं योजनाओं पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
10 जुलाई को विकासखंड खानपुर में महिला सशक्तिकरण युवा कल्याण एवं सैनिक कल्याण योजनाओं पर आधारित कार्यक्रम आयोजित होंगे।
13 जुलाई को विकासखंड बहादराबाद में स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र में किए गए सुधारों एवं नवाचारों पर आधारित कार्यक्रम होंगे।
15 जुलाई को विकासखंड रुड़की में रोजगार स्वरोजगार एवं कौशल विकास विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें युवाओं को रोजगार प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
16 जुलाई को हरेला पर्व के अवसर पर पूरे जनपद में व्यापक वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
18 जुलाई को विकासखंड भगवानपुर में राज्य सरकार की नई योजनाओं एवं नवाचारों पर आधारित कार्यक्रम होंगे।
21 जुलाई को विकासखंड लक्सर में सड़क रेल रोपवे उड़ान योजना एवं अन्य अवस्थापना परियोजनाओं पर आधारित कार्यक्रम आयोजित कर विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।
23 जुलाई को विकासखंड नारसन में उद्योग लघु एवं सूक्ष्म उद्योग विषय पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।
25 जुलाई को विकासखंड खानपुर में कृषि उद्यान एवं पशुपालन क्षेत्र की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित कार्यक्रम होंगे।
28 जुलाई को विकासखंड बहादराबाद में महिला युवा एवं सैनिक कल्याण योजनाओं पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
30 जुलाई को जनपद में सेवा सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े का समापन विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगा। इस दौरान विभिन्न मामलों का निस्तारण कर आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपनी-अपनी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक लाभ आमजन को मिल सके।
Spread the love