प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा गुमशुदा एवं नाबालिग बच्चों की शीघ्र खोजबीन एवं सुरक्षित बरामदगी के लिए दिए गए निर्देशों के क्रम में कोतवाली कैम्पटी पुलिस ने संवेदनशील पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए 16 वर्षीय गुमशुदा नाबालिग बालक को मात्र 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दिनांक 30 जून 2026 को एक व्यक्ति ने कोतवाली कैम्पटी में लिखित तहरीर देकर बताया कि उसका लगभग 16 वर्षीय पुत्र 29 जून 2026 को अपनी बहन के घर परोगी से अपने गांव चिलामू लौटते समय बन्दरकोट से बस पकड़ने के दौरान लापता हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर गहन खोजबीन की सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया स्थानीय लोगों से पूछताछ की तकनीकी साक्ष्य जुटाए तथा अन्य जनपदों और संबंधित इकाइयों से समन्वय स्थापित करते हुए लगातार अभियान चलाया। पुलिस की त्वरित और सुनियोजित कार्रवाई के परिणामस्वरूप 2 जुलाई 2026 को नाबालिग बालक को दिल्ली के सराय काले खां बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने पुत्र के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने टिहरी पुलिस एवं कैम्पटी पुलिस की त्वरित संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक दिनेश कुमार तथा हेड कांस्टेबल अजय कुमार शामिल रहे।
Spread the love