प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। 4 जुलाई से जनपद चमोली में प्रारंभ होने वाले 'सेवा पखवाड़ा' के सफल आयोजन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी डॉ.अभिषेक त्रिपाठी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के ऑडिटोरियम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया तथा तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंच व्यवस्था बैठक व्यवस्था प्रदर्शनी एवं विभागीय स्टॉल विद्युत पेयजल स्वच्छता पार्किंग सुरक्षा स्वागत पंजीकरण ध्वनि व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी करने को कहा। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अभियान है। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉलों पर आमजन को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारियों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उल्लेखनीय है कि जनपद चमोली में सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ 4 जुलाई को प्रातः 11 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के ऑडिटोरियम में किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 4 से 11 जुलाई तक थीम आधारित कार्यक्रम 6 से 19 जुलाई तक न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय सेवा शिविर तथा चरणबद्ध रूप से विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक आनंद सिंह अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। 4 जुलाई से जनपद चमोली में प्रारंभ होने वाले ‘सेवा पखवाड़ा’ के सफल आयोजन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी डॉ.अभिषेक त्रिपाठी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के ऑडिटोरियम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया तथा तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंच व्यवस्था बैठक व्यवस्था प्रदर्शनी एवं विभागीय स्टॉल विद्युत पेयजल स्वच्छता पार्किंग सुरक्षा स्वागत पंजीकरण ध्वनि व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी करने को कहा। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अभियान है। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉलों पर आमजन को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारियों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उल्लेखनीय है कि जनपद चमोली में सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ 4 जुलाई को प्रातः 11 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के ऑडिटोरियम में किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 4 से 11 जुलाई तक थीम आधारित कार्यक्रम 6 से 19 जुलाई तक न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय सेवा शिविर तथा चरणबद्ध रूप से विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक आनंद सिंह अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।