प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी कांवड़ मेला-2026 के सफल सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर हरिद्वार जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को सीसीआर सभागार में अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कांवड़ यात्रा के संचालन के लिए तैयार की गई कार्ययोजना पर विभागवार चर्चा करते हुए उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है जिसमें लाखों श्रद्धालु आस्था और विश्वास के साथ हरिद्वार पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा सुविधा और सम्मान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश हरियाणा दिल्ली राजस्थान सहित पड़ोसी राज्यों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर सुरक्षा यातायात और श्रद्धालुओं की निर्बाध आवाजाही के लिए तैयार कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाए तथा सभी व्यवस्थाओं का समय रहते परीक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों के स्वागत-सत्कार और सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। कांवड़ मार्गों पर स्वच्छता पेयजल शौचालय चिकित्सा विद्युत प्रकाश व्यवस्था विश्राम स्थलों तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए उन्हें सुरक्षित और सहज वातावरण उपलब्ध कराया जाए। प्रभारी मंत्री ने कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्पवर्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड की अतिथि देवो भवः की परंपरा तथा श्रद्धालुओं के प्रति सम्मान और स्वागत का प्रतीक होगा। बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दें। यातायात प्रबंधन पार्किंग व्यवस्था डायवर्जन योजना तथा भीड़ नियंत्रण के लिए बनाई गई कार्ययोजना का पूर्व परीक्षण (ड्राई रन) किया जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय रहते आवश्यक सुधार किए जा सकें। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कांवड़ मेले की तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण देते हुए विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी विभाग निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के लिए समन्वित रूप से कार्य कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर तथा पुलिस अधीक्षक (यातायात) निशा यादव ने सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की प्रस्तावित कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कानून-व्यवस्था भीड़ नियंत्रण डायवर्जन पार्किंग संवेदनशील स्थलों की निगरानी तथा पड़ोसी राज्यों की पुलिस एवं प्रशासन के साथ समन्वय की तैयारियों से अवगत कराया। गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा जिन कार्यों और व्यवस्थाओं को पूरा किया जाना है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करें ताकि यात्रा का संचालन सुचारु रूप से हो सके। बैठक के अंत में प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार कांवड़ मेला-2026 को दिव्य भव्य सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने सभी अधिकारियों को टीम भावना से कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था को समय पर पूर्ण करने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में चारधाम यात्रा भी सुगम एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। 2 जुलाई तक चारधाम एवं हेमकुंड साहिब सहित कुल 42 लाख 72 हजार 40 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इनमें यमुनोत्री धाम में 6 लाख 30 हजार 576 गंगोत्री धाम में 6 लाख 76 हजार 902 केदारनाथ धाम में 13 लाख 81 हजार 107 बद्रीनाथ धाम में 14 लाख 14 हजार 639 तथा हेमकुंड साहिब में 1 लाख 68 हजार 825 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी मेयर किरण जैसल विधायक आदेश चौहान रवि बहादुर ममता राकेश वीरेन्द्र फुरकान अहमद भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी लव शर्मा दायित्वधारी राज्यमंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि नितिन गौतम दायित्वधारी सदस्य मनोज कुमार गौतम नगर आयुक्त नंदन कुमार प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह सचिव एचआरडीए प्रत्यूष सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Spread the love