प्रदीप कुमार
देवप्रयाग-टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत टिहरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हजारों किलोमीटर दूर कर्नाटक के बेंगलुरु में छिपे धोखाधड़ी के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देवप्रयाग के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम मुकदमे में वांछित अभियुक्त जगबीर नाथ पुत्र बलवीर नाथ निवासी ग्राम कैन्थौगी बनचौरा थाना धरासू जनपद उत्तरकाशी की तलाश कर रही थी। आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी और गाली-गलौज के मामले में मुकदमा दर्ज था। पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और पहचान छिपाकर रह रहा था। सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन कर्नाटक के बेंगलुरु में मिली। इसके बाद देवप्रयाग पुलिस की टीम बेंगलुरु पहुंची और लगातार एक सप्ताह तक आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी। लगातार निगरानी और सटीक सूचना संकलन के बाद थाना कोरमंगला क्षेत्र स्थित बीडीए कॉम्प्लेक्स के पास दबिश देकर 28 जून 2026 को आरोपी को विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रांजिट प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को टिहरी गढ़वाल लाकर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। टिहरी पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराध कर राज्य बदलकर छिपने वाले आरोपी भी कानून की गिरफ्त से नहीं बच सकते। पुलिस की तकनीकी जांच सर्विलांस और लगातार प्रयासों के चलते आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरुण त्यागी मुख्य आरक्षी देवेंद्र सिंह तथा सीआईयू टिहरी गढ़वाल की सर्विलांस टीम के अपर उपनिरीक्षक सुंदर शामिल रहे।
Spread the love