प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद से स्थानांतरित होकर रुद्रप्रयाग में नई जिम्मेदारी संभालने जा रहीं जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को शुक्रवार को विकास भवन सभागार में भावभीनी विदाई दी गई। आयोजित समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके सफल कार्यकाल कुशल नेतृत्व तथा विकास कार्यों के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने मनविंदर कौर को नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यनिष्ठा सकारात्मक सोच और प्रशासनिक दक्षता जनपद में संचालित विकास कार्यों में स्पष्ट रूप से दिखाई दी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने कहा कि मनविंदर कौर ने टीम भावना के साथ कार्य करते हुए विकास योजनाओं को नई गति प्रदान की। उनका अनुशासित कार्य व्यवहार सकारात्मक दृष्टिकोण और समन्वयात्मक कार्यशैली सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायी रही। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई तैनाती में भी वे अपनी कार्यकुशलता से उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करेंगी। विदाई समारोह में जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पौड़ी में मिला सहयोग स्नेह और आत्मीयता उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि जनपद में विकास कार्यों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने में पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यही टीम भावना और समर्पण भविष्य में भी जनहित के कार्यों को नई गति प्रदान करेगा। समारोह के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सरल व्यक्तित्व कार्यनिष्ठा नेतृत्व क्षमता और सौहार्दपूर्ण व्यवहार की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने जिला मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह खंड विकास अधिकारी दुगड्डा विद्यादत्त रतूड़ी जयहरीखाल रवि सैनी द्वारीखाल जयकृत बिष्ट एकेश्वर सौरभ हांडा कोट अमित बिजल्वाण रिखणीखाल देवेश पंत एडीपीआरओ प्रदीप सुंदरियाल सहित विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love