Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को कोतवाली नरेन्द्रनगर पुलिस ने सड़क दुर्घटना के एक मामले में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वाद संख्या से संबंधित सड़क दुर्घटना के मामले में वारंटी मनोज नेगी निवासी ग्राम बेरनी आमसारी जनपद टिहरी गढ़वाल के विरुद्ध धारा 279 एवं 304ए के तहत न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए उसे जाजल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टिहरी पुलिस जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम उप निरीक्षक यशवंत सिंह खत्री हेड कांस्टेबल गौतम तथा कांस्टेबल विवेक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp