प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा सुशासन एवं समर्पण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद चमोली में शनिवार से सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। इसके साथ ही पैथोलॉजी जांच रक्तचाप मधुमेह सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांचें भी की गईं। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया तथा उन्हें आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में आयुष्मान भारत योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सेवा पखवाड़े के दौरान जनपद के विभिन्न विकासखंडों में भी विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके निकट ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने आमजन से इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया तथा विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया।
Spread the love