Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा चमोली की वार्षिक आम बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने की। इस अवसर पर जिला शाखा के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बैठक में वर्ष 2025–26 के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित जनसेवा एवं राहत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। शाखा के सचिव सुरेंद्र रावत ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि रेडक्रॉस ने नंदानगर थराली जोशीमठ तथा पल्ला-जखोल सहित आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री आवश्यक सहायता एवं मानवीय सहयोग उपलब्ध कराया। उन्होंने शाखा से जुड़े नए एवं आजीवन सदस्यों की जानकारी भी साझा की। बैठक में रेडक्रॉस कार्यालय के पुनर्निर्माण शाखा के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था जनपद के प्रत्येक गांव में प्राथमिक उपचार एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने सभी वाहन चालकों को प्राथमिक उपचार एवं आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण देने तथा प्रत्येक विकासखंड तक रेडक्रॉस की गतिविधियों का विस्तार करने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति व्यक्त की गई। इसके साथ ही सदस्यता अभियान को गति देने तथा जनसेवा कार्यों को अधिक प्रभावी और व्यापक बनाने पर विशेष जोर दिया गया। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने कहा कि आपदा संभावित जनपद चमोली में रेडक्रॉस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे मानवीय एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन भविष्य में भी रेडक्रॉस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर आपदा प्रबंधन स्वास्थ्य सेवाओं तथा जनकल्याण से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा। बैठक में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा चमोली के उपाध्यक्ष नंदन सिंह रावत कोषाध्यक्ष शरण सिंह नेगी हिम्मत सिंह रावत भगत सिंह बिष्ट ओमप्रकाश भट्ट‌ डॉ.दर्शन सिंह नेगी कृष्ण कुमार सेमवाल विनोद रावत शंकर बिष्ट हर्षि खंडूरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp