प्रदीप कुमार
घनसाली/टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी पुलिस ने संवेदनशील पुलिसिंग का परिचय देते हुए मूकबधिर महिला को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाकर मानवीय सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। महिला के सकुशल मिलने पर परिजनों ने टिहरी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उसकी त्वरित एवं संवेदनशील कार्यप्रणाली की सराहना की। दिनांक 3 जुलाई 2026 को थाना घनसाली पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला नदी किनारे अकेली घूम रही है। सूचना मिलते ही थाना घनसाली से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पूछताछ के दौरान पता चला कि महिला मूकबधिर है तथा बोलने और अपनी पहचान बताने में असमर्थ है। वह अपना नाम पता अथवा अन्य कोई जानकारी नहीं दे सकी। इसके बाद थाना घनसाली पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रहरियों को सूचना प्रसारित की। साथ ही स्थानीय सोशल मीडिया समूहों के माध्यम से भी महिला का विवरण साझा कर आमजन से सहयोग की अपील की गई। पुलिस के लगातार प्रयासों और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से महिला की पहचान ग्राम होल्टा थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल निवासी के रूप में हुई। पहचान सुनिश्चित होने के बाद महिला को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने घनसाली पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित संवेदनशील एवं मानवीय कार्यप्रणाली की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर पुलिस ने परिजनों को भविष्य की सुरक्षा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण सलाह दी कि चूंकि महिला बोलने में असमर्थ है इसलिए उसके हाथ में अथवा उसके पास किसी सुरक्षित माध्यम से उसका नाम गांव एवं अन्य पहचान संबंधी विवरण उपलब्ध रहे जिससे भविष्य में यदि वह कहीं भटक जाए तो उसकी शीघ्र पहचान कर सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया जा सके। टिहरी गढ़वाल पुलिस ने कहा कि आमजन की सुरक्षा सहायता एवं मानवीय सेवा के प्रति पुलिस सदैव प्रतिबद्ध है तथा प्रत्येक आवश्यकता की घड़ी में संवेदनशील एवं त्वरित पुलिसिंग के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।
Spread the love