प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी कांवड़ मेला-2026 को सकुशल सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर शनिवार को कोतवाली मंगलौर क्षेत्र स्थित शुगर मिल सभागार में हरिद्वार पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों की संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांवड़ मेले के दौरान सुरक्षा यातायात प्रबंधन श्रद्धालुओं की सुविधा तथा दोनों राज्यों के बीच समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात निशा यादव ने की। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कांवड़ मार्ग पर शेष बचे निर्माण एवं अन्य आवश्यक कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर उन्हें समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर यातायात डायवर्जन पार्किंग व्यवस्था बैरिकेडिंग सुरक्षा प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिन स्थानों पर अभी व्यवस्थाएं पूरी नहीं हुई हैं उन्हें तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए गए ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में यह भी तय किया गया कि कांवड़ मेले के दौरान दोनों राज्यों की पुलिस आपसी समन्वय के साथ कार्य करेगी। सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त निगरानी यातायात नियंत्रण भीड़ प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए साझा रणनीति के तहत कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी तथा इसके लिए सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास किए जाएंगे। बैठक में हरिद्वार की ओर से पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात निशा यादव पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल क्षेत्राधिकारी मंगलौर अभिनव चौधरी क्षेत्राधिकारी रुड़की ओशीन जोशी क्षेत्राधिकारी भगवानपुर सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी यातायात विपेंद्र प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश की ओर से पुलिस अधीक्षक नगर सहारनपुर शैलेन्द्र कुमार पुलिस अधीक्षक यातायात मुजफ्फरनगर अतुल चौधरी क्षेत्राधिकारी नगर मुजफ्फरनगर विनय द्विवेदी क्षेत्राधिकारी देवबंद एस.के. गौतम निरीक्षक विनोद कुमार कांवड़ मेला थाना प्रभारी छपार मोहित कुमार थाना प्रभारी फतेहपुर वीरेन्द्र राणा थाना प्रभारी गागलहेड़ी धर्मेन्द्र कुमार थाना प्रभारी पुरकाजी मानवेन्द्र सिंह टीएसआई इन्द्रजीत तोमर सहारनपुर तथा टीएसआई राकेश कुमार मुजफ्फरनगर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Spread the love