प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत सेवा सप्ताह के तहत अगस्त्यमुनि क्रीड़ा भवन में ‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में जनपद के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं, सुझाव एवं मांगें जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए गए जिनके माध्यम से ग्रामीणों एवं आमजन को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थ्य शिक्षा कृषि उद्यान मत्स्य पर्यटन डेयरी सहकारिता रीप बाल विकास उद्योग पशुपालन ग्रामीण विकास समाज कल्याण आजीविका एवं स्वरोजगार सहित कई विभागों ने योजनाओं की पात्रता लाभ और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए लोगों ने स्टॉलों पर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ भी लिया। कार्यक्रम के दौरान सूचना विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दलों ने लोकगीत लोकनृत्य एवं नाटिकाओं के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं जनहितकारी कार्यक्रमों तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। इसके साथ ही विभिन्न महिला मंगल दलों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि राज्य सरकार की योजनाओं से उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है तथा उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनने में सहायता मिली है। कार्यक्रम के दौरान सूचना विभाग द्वारा सरकार की उपलब्धियों से संबंधित प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया तथा नशा मुक्त भारत अभियान एवं मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में विकास कार्यों को निरंतर गति दे रही है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में सड़क स्वास्थ्य शिक्षा पर्यटन स्वरोजगार और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिली है। इस वर्ष केदारनाथ सहित चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं जिससे स्थानीय व्यापार पर्यटन व्यवसाय और रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सरकार यात्रा व्यवस्थाओं को और अधिक सुगम सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने आमजन से सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील भी की। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि सेवा सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा सप्ताह के तहत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम पूरे पखवाड़े जनपदभर में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सुनना उनका त्वरित समाधान करना तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना जाएगा तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट जिला पंचायत उपाध्यक्ष रितु नेगी ब्लॉक प्रमुख भुवनेश्वरी देवी राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राम प्रकाश खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि सुरेश शाह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम को जनसरोकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रयास बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से सरकार और जनता के बीच संवाद मजबूत होता है तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहायता मिलती है।
Spread the love