Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा सप्ताह के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के पहले दिन 207 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर के दौरान अल्ट्रासाउंड एक्स-रे ईसीजी तथा रक्त संबंधी विभिन्न जांचों सहित कुल 138 जांचें भी की गईं। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का उद्देश्य आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राम प्रकाश के निर्देशन में आयोजित शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.हेमा असवाल ने 56 ईएनटी विशेषज्ञ डॉ.तस्दीक खान ने 15 नेत्र विशेषज्ञ डॉ.धनेश्वरी ने 18 फिजीशियन डॉ.विकास रावत ने 78 तथा डॉ.निधि सेमवाल ने सामान्य ओपीडी के 40 मरीजों की जांच की। शिविर में सोनोलॉजिस्ट डॉ.राजीव चौधरी ने 32 लोगों के अल्ट्रासाउंड किए। इसके अलावा 51 लोगों के एक्स-रे 5 लोगों की ईसीजी 5 लोगों की श्रवण जांच तथा 45 लोगों की रक्त संबंधी विभिन्न जांचें की गईं। वहीं 2 लोगों का टीकाकरण किया गया 6 लोगों के आभा कार्ड तथा एक व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। शिविर के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.अक्षिता ममगाईं ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक मुदित मैठाणी आरकेएसके काउंसलर जयदीप कुमार बीएलए बलवंत बजवाल दृष्टिमितिज्ञ राजेश पुरोहित एक्स-रे तकनीशियन रजत थपलियाल ईसीजी तकनीशियन रविंद्र लांबा एवं अमरीब सिद्दकी ऑडियोलॉजिस्ट संजय सिंह आरोग्य मित्र ममता भट्ट सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। जखोली में 7 जुलाई से लगेगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राम प्रकाश ने बताया कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में 7, 8 और 9 जुलाई को तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp