प्रदीप कुमार
मुनि की रेती-टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने शनिवार को थाना मुनि की रेती क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को यात्रा प्रारंभ होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने ऋषिकेश बॉर्डर कैलाश गेट शिवानंद गेट मुख्य कांवड़ यात्रा मार्ग नीलकंठ मार्ग प्रमुख पार्किंग स्थलों बैरिकेडिंग प्वाइंट ट्रैफिक डायवर्जन स्थलों घाटों संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा पुलिस सहायता केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक स्थान पर उपलब्ध संसाधनों, पुलिस बल की तैनाती भीड़ नियंत्रण व्यवस्था तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की समीक्षा की। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा और निर्बाध आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। सभी ड्यूटी प्वाइंट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं की प्रभावी निगरानी करें। उन्होंने यात्रा मार्ग पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों ड्रोन निगरानी पब्लिक एड्रेस सिस्टम कंट्रोल प्वाइंट पुलिस सहायता केंद्र पार्किंग प्रबंधन तथा बैरिकेडिंग की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह क्रियाशील और व्यवस्थित होनी चाहिए। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के निर्देश भी दिए गए। यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी स्थिति में अनावश्यक जाम नहीं लगना चाहिए। इसके लिए पूर्व निर्धारित ट्रैफिक प्लान का प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल वैकल्पिक यातायात व्यवस्था लागू की जाए। पार्किंग स्थलों का सुव्यवस्थित संचालन और श्रद्धालुओं को स्पष्ट दिशा-निर्देश उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर पेयजल प्रकाश व्यवस्था स्वच्छता चिकित्सा सहायता आपदा प्रबंधन तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसी भी आपातकालीन स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम क्यूआरटी अग्निशमन स्वास्थ्य विभाग तथा आपदा प्रबंधन इकाइयों के साथ सतत समन्वय बनाए रखने को कहा गया। एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि कांवड़ यात्रा करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा महापर्व है और टिहरी पुलिस का लक्ष्य प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता अनुशासन संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा किसी भी चुनौती का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। टिहरी पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें निर्धारित मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की सूचना अथवा सहायता के लिए निकटतम पुलिस सहायता केंद्र या ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से संपर्क करें। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दीपक सिंह क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर सुरेंद्र सिंह भंडारी प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती प्रदीप चौहान निरीक्षक यातायात प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love