प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली रुड़की में 3 जुलाई 2026 को वादी ने तहरीर देकर बताया कि हसन उर्फ प्लास्टिक पुत्र मकसूद निवासी ग्राम जबरदस्तपुर कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार ने उसके नाबालिग पुत्र का अपहरण कर उसे डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। तहरीर के आधार पर कोतवाली रुड़की में मुकदमा अपराध संख्या के तहत पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अंशु चौधरी को सौंपी गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की ने घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे पुल के पास लढौरा क्षेत्र से आरोपित हसन पुत्र मकसूद निवासी ग्राम जबरदस्तपुर कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम उपनिरीक्षक अंशु चौधरी हेड कांस्टेबल भूपेंद्र
Spread the love