Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी श्रावण मास में आयोजित होने वाली प्रसिद्ध श्री नीलकंठ महादेव कांवड़ यात्रा एवं मेले को सुरक्षित सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने लक्ष्मणझूला से श्री नीलकंठ महादेव मंदिर तक संपूर्ण कांवड़ यात्रा मार्ग का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यात्रा मार्ग पर स्थित विभिन्न संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों का गहन अवलोकन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था यातायात संचालन भीड़ नियंत्रण आपदा प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान गरुड़चट्टी फूलचट्टी रत्तापानी पीपलकोटी जिला परिषद बैरियर टैक्सी यूनियन बैरियर सहित अन्य प्रमुख पड़ावों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया गया तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी ने श्री नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर एवं आसपास के यात्रा मार्गों का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि संभावित श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को और अधिक मजबूत बनाया जाए। यात्रा मार्ग पर प्रत्येक गतिविधि की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय और पूर्ण तत्परता के साथ कार्य करें। उन्होंने पार्किंग स्थलों बैरिकेडिंग ट्रैफिक डायवर्जन पैदल एवं वाहन मार्गों के पृथक्करण आपातकालीन निकासी मार्गों पेयजल व्यवस्था शौचालयों तथा स्वास्थ्य एवं राहत सेवाओं की उपलब्धता का भी निरीक्षण किया। साथ ही नियंत्रण कक्षों को चौबीसों घंटे सक्रिय रखने अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन इकाइयों को अलर्ट मोड में रखने तथा संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसएसपी सर्वेश पंवार ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। साथ ही स्थानीय नागरिकों की दैनिक गतिविधियां और आवागमन भी प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग प्रभावी ट्रैफिक डायवर्जन योजना तथा आवश्यक सूचना एवं मार्गदर्शन व्यवस्था समय रहते लागू की जाएगी ताकि यात्रा व्यवस्था और स्थानीय जनजीवन के बीच संतुलन बना रहे। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनुप काला उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान क्षेत्राधिकारी सदर तपेश कुमार क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अस्मिता ममगाई मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेन्द्र खाती वरिष्ठ उपनिरीक्षक लक्ष्मणझूला प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी नीलकंठ लक्ष्मण सिंह कुंवर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp