प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य सरकार के सेवा सुशासन और समर्पण अभियान तथा जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को पूर्णानंद खेल मैदान में जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मिनी मैराथन में कुल 270 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया। प्रतियोगिता को निष्पक्ष-एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए इसे दो वर्गों-अंडर-16 और ओपन वर्ग-में आयोजित किया गया। दोनों वर्गों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा एवं रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चन्द्रवीर पोखरियाल तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व सैनिक एवं वर्तमान जिला पंचायत प्रतिनिधि गजेंद्र राणा उपस्थित रहे। अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व और सुशासन की भावना से युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के समापन पर दोनों वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा पुरस्कार और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ग्रैपलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव नवीन रयाल खेल विभाग के विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Spread the love