Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने शुक्रवार को नई टिहरी स्थित ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर वहां सुरक्षित रखी गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में उपलब्ध व्यवस्थाओं सुरक्षा प्रबंधों तथा मशीनों के रख-रखाव का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था अभिलेखों के रख-रखाव सीसीटीवी निगरानी प्रणाली तथा प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने एफएलसी हॉल डबल लॉक सिस्टम सहित वेयरहाउस के विभिन्न ब्लॉकों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस में चल रहे आवश्यक मरम्मत कार्यों को निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए ताकि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि जयेंद्र पंवार युवा कांग्रेस के सदस्य नवीन सेमवाल अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी जवाहर सिंह ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विशाल चौहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp