Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा-निर्देशों तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह के नेतृत्व में वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत वन विभाग के सहयोग से दक्षिणी जखोली रेंज रुद्रप्रयाग वन प्रभाग में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण जैव विविधता के संवर्धन तथा हरित एवं स्वच्छ उत्तराखंड के निर्माण के प्रति जन-जागरूकता विकसित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव पायल सिंह ने पौधारोपण कर किया। इस दौरान पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानीय प्रजातियों के साथ-साथ फलदार छायादार एवं औषधीय गुणों से युक्त पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि लगाए गए पौधे पर्यावरण संरक्षण जैव विविधता के संवर्धन स्वच्छ एवं शुद्ध वातावरण के निर्माण मृदा एवं जल संरक्षण तथा मानव और वन्य जीवों के लिए उपयोगी प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रिटेनर अधिवक्ताओं पैरालीगल वालंटियर्स पीएलवी तथा कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सहभागिता और प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी कर्मचारी रिटेनर अधिवक्ता पैरालीगल वालंटियर्स पीएलवी तथा अन्य उपस्थितजनों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp