Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा सप्ताह के अवसर पर शनिवार को अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में बालक एवं बालिका वर्ग की मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ भी दिलाई गई। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह रावत ने बताया कि ओपन बालक वर्ग की 3 किलोमीटर तथा ओपन बालिका वर्ग की 1.5 किलोमीटर मिनी मैराथन स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि से सिल्ली बाजार एवं सौरगढ़ पुल तक निर्धारित मार्ग पर आयोजित की गई, जिसका समापन स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि में हुआ। बालक वर्ग में सचिन पुत्र बीरबल सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दिव्यांशू अभिजीत आयुष रोहित एवं प्रियांशु ने क्रमशः पहले छह स्थान हासिल किए। वहीं बालिका वर्ग में दिव्या पुत्री मनोज सिंह प्रथम स्थान पर रहीं। शिवानी माधुरी सिया आरूषी एवं साक्षी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहले छह स्थान प्राप्त कर पुरस्कार हासिल किए। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ दिलाई गई तथा युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने और समाज को नशा मुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी सहायक प्रशिक्षक एथलेटिक्स मनोज चौहान मनवर सिंह दीपक रावत अजीत सिंह रूचि भारती सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp