प्रदीप कुमार
खानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद को अवैध नशे से मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खानपुर पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जिलेभर में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को कोतवाली खानपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहलादपुर में कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा अवैध शराब की निकासी करने वालों का चिन्हीकरण कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजदेव पुत्र मूलचंद निवासी ग्राम प्रहलादपुर थाना खानपुर जनपद हरिद्वार, उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम अपर उपनिरीक्षक तरुण कुमार कांस्टेबल बलवीर सिंह कांस्टेबल अशोक कुमार
Spread the love