प्रदीप कुमार
श्यामपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नजीबाबाद–हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर रसियाबड़ के समीप रविवार शाम एक चलती टाटा जेस्ट कार में अचानक भीषण आग लग गई। हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई प्रभावी यातायात प्रबंधन और फायर ब्रिगेड के साथ बेहतर समन्वय के चलते बड़ा हादसा टल गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई हालांकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार रविवार शाम लगभग चार बजे टाटा जेस्ट कार लक्सर से टाटवाला श्यामपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाहन के बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोककर बाहर निकल गया। कुछ ही क्षणों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली श्यामपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को नियंत्रित कर सुरक्षा घेरा बनाया जिससे अन्य वाहन और राहगीर सुरक्षित रहे तथा किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने तत्काल अग्निशमन केंद्र को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का संभावित कारण वाहन में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हरिद्वार पुलिस ने बताया कि समय रहते की गई कार्रवाई और फायर ब्रिगेड के साथ समन्वय के कारण एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। हरिद्वार पुलिस ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले वाहन की सर्विसिंग और तकनीकी जांच अवश्य कराएं इलेक्ट्रिकल सिस्टम वायरिंग और फ्यूल पाइपलाइन की नियमित जांच कराते रहें वाहन में अग्निशामक यंत्र रखने का प्रयास करें तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल-112 या फायर ब्रिगेड को सूचना दें।
Spread the love