प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में अपराध नियंत्रण कानून व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से टिहरी पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में सघन सत्यापन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में संचालित इस अभियान के दौरान विगत दो दिनों में 30 से अधिक मकान मालिकों पर तीन लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। अभियान के तहत किरायेदारों बाहरी व्यक्तियों घरेलू सहायकों मजदूरों ठेली-फेरी संचालकों तथा अन्य संदिग्ध व्यक्तियों का गहन सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही पुलिस टीमों द्वारा मकान मालिकों और प्रतिष्ठान संचालकों को पुलिस सत्यापन की अनिवार्यता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। सत्यापन अभियान के दौरान जिन मकान मालिकों ने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया या नियमों का उल्लंघन किया उनके विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो दिनों में 30 से अधिक मकान मालिकों पर तीन लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद में सत्यापन अभियान लगातार जारी रखा जाए तथा बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखने बाहरी व्यक्तियों को कार्य पर रखने अथवा सत्यापन संबंधी नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। टिहरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने यहां रहने वाले किरायेदारों घरेलू सहायकों मजदूरों एवं कर्मचारियों का समय पर पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। यह केवल कानूनी दायित्व ही नहीं बल्कि स्वयं परिवार और समाज की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।
Spread the love