प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित 'सेवा सुशासन एवं समर्पण–जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार' अभियान के अंतर्गत रविवार को प्रदेश के पर्यटन लोक निर्माण सिंचाई ग्रामीण निर्माण धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री तथा चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने विकासखंड एकेश्वर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र को विकास योजनाओं की सौगात दी विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया तथा स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं। कैबिनेट मंत्री ने मज्याड़ी अमुली ग्वाडमल्ला पणखेत सहित विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन तथा सशक्त मंडल-सशक्त संगठन के अंतर्गत आयोजित बैठकों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 1.8 किलोमीटर लंबे मज्याड़ी-गोची गांव-पिलखेत मोटर मार्ग (द्वितीय चरण स्टेज-1) तथा 20 लाख रुपये की लागत से विकासखंड मुख्यालय एकेश्वर में टाइप-2 भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क पेयजल शिक्षा पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में अनेक विकास परियोजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है। प्रस्तावित सतपुली एवं स्यूंसी झील परियोजनाएं क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति देंगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क के विस्तार और पंचायत भवनों के निर्माण से ग्राम पंचायतें अधिक सशक्त होंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। कार्यक्रम में सुयश रावत कमल किशोर बृजमोहन राकेश नैथानी सुनील वेद प्रकाश वर्मा नरेंद्र डंडरियाल देवेंद्र भट्ट पंकज जगदंबा रमेश डंडरियाल जयपाल सुखदेव सिंह दीपक डंडरियाल दीपक ग्वाड़ी हरवेंद्र सिंह देवेश सुंदरियाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Spread the love
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित ‘सेवा सुशासन एवं समर्पण–जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत रविवार को प्रदेश के पर्यटन लोक निर्माण सिंचाई ग्रामीण निर्माण धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री तथा चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने विकासखंड एकेश्वर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र को विकास योजनाओं की सौगात दी विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया तथा स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं। कैबिनेट मंत्री ने मज्याड़ी अमुली ग्वाडमल्ला पणखेत सहित विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन तथा सशक्त मंडल-सशक्त संगठन के अंतर्गत आयोजित बैठकों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 1.8 किलोमीटर लंबे मज्याड़ी-गोची गांव-पिलखेत मोटर मार्ग (द्वितीय चरण स्टेज-1) तथा 20 लाख रुपये की लागत से विकासखंड मुख्यालय एकेश्वर में टाइप-2 भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क पेयजल शिक्षा पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में अनेक विकास परियोजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है। प्रस्तावित सतपुली एवं स्यूंसी झील परियोजनाएं क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति देंगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क के विस्तार और पंचायत भवनों के निर्माण से ग्राम पंचायतें अधिक सशक्त होंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। कार्यक्रम में सुयश रावत कमल किशोर बृजमोहन राकेश नैथानी सुनील वेद प्रकाश वर्मा नरेंद्र डंडरियाल देवेंद्र भट्ट पंकज जगदंबा रमेश डंडरियाल जयपाल सुखदेव सिंह दीपक डंडरियाल दीपक ग्वाड़ी हरवेंद्र सिंह देवेश सुंदरियाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।