प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपदभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने गैर-जमानती वारंटियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात विशेष अभियान चलाकर 9 वारंटियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपित लंबे समय से न्यायालय में अनुपस्थित चल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पूर्व में भी उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई थी लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। इसके बाद 4/5 जुलाई 2026 की रात्रि में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर संभावित स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई जिसके दौरान सभी 9 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार वारंटियों में प्रमोद कुमार निवासी सिसौना संदीप उर्फ सोनू निवासी तेजूपुर शब्दर निवासी हाल्लूमाजरा अली शेर निवासी छापुर शेर अफगानपुर इरफान निवासी छापुर शेर अफगानपुर संदीप निवासी फरकपुर (हसनपुर डाडापट्टी) रहमान निवासी सिरचन्दी आफताब आलम निवासी सिरचन्दी तथा अल्ताफ निवासी शाहपुर भगवानपुर शामिल हैं। इन सभी के विरुद्ध विद्युत अधिनियम तथा अन्य आपराधिक मामलों में गैर-जमानती वारंट जारी थे। गिरफ्तार सभी वारंटियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर की जाएगी। पुलिस टीम: उपनिरीक्षक नीरज रावत उपनिरीक्षक बालम सिंह उपनिरीक्षक आशीष नेगी उपनिरीक्षक बालाराम जोशी अपर उपनिरीक्षक प्रमोद सेमवाल अपर उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान कांस्टेबल संजय पंवार कांस्टेबल परम सिंह कांस्टेबल हिमांशु चौधरी कांस्टेबल राजेन्द्र कांस्टेबल प्रवीण भार्गव कांस्टेबल राकेश प्रजापति एवं कांस्टेबल रविन्द्र राणा।
Spread the love