Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना सिडकुल पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है जबकि उसके फरार साथी की तलाश जारी है। 3 जुलाई 2026 को अमरेश कुमार निवासी औरंगाबाद सिडकुल वर्तमान निवासी शिवालिक गंगा विहार नवोदय नगर सिडकुल ने थाना सिडकुल में तहरीर देकर अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना दी। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष सिडकुल ने चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम गठित की। वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी कार्तिक के साथ मिलकर तीन-चार दिन पहले शिवालिक गंगा विहार कॉलोनी नवोदय नगर से रात के समय यह मोटरसाइकिल चोरी की थी। आरोपी ने यह भी बताया कि उसका साथी पहले भी सिडकुल क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें बिजनौर उत्तर प्रदेश ले जाकर बेच चुका है। उसने स्वीकार किया कि यह उसकी पहली मोटरसाइकिल चोरी थी जिसे वह अपने साथी कार्तिक के साथ मिलकर अंजाम देकर बेचने जा रहा था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा बढ़ाते हुए आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहवाज पुत्र मेहराज निवासी मोहल्ला जाटमपुरी जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश हाल निवासी रोशनाबाद सिडकुल हरिद्वार के रूप में हुई है। बरामदगी चोरी की एक मोटरसाइकिल पुलिस टीम उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा कांस्टेबल नरेंद्र चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp