Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा सुशासन एवं समर्पण तथा जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय रुड़की सभागार में सेवा पखवाड़ा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में आमजन की सहभागिता देखने को मिली जिसमें कुल 2214 लोगों ने सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर का आयोजन राज्य मंत्री नितिन गौतम की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रिबन काटकर किया गया तथा इसके पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रत्येक पात्र नागरिक तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुँचना सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री नितिन गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने पाँच वर्ष पूरे किए हैं और सरकार का प्रमुख लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है जिसके माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे नागरिकों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते तथा समय और संसाधनों की बचत होती है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से आह्वान किया कि 30 जुलाई तक चल रहे सेवा पखवाड़ा शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएँ। वहीं राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल योजनाओं के प्रचार का माध्यम नहीं है बल्कि यह सुशासन पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने का प्रभावी मंच भी है। उन्होंने युवाओं एवं महिलाओं से स्वरोजगार कौशल विकास और उद्यमिता से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। शिविर में स्वास्थ्य कृषि उद्यान पशुपालन समाज कल्याण महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास पंचायतीराज ग्रामीण विकास ऊर्जा पेयजल आयुष शिक्षा श्रम उद्योग सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया तथा कई लोगों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री आवास योजना उज्ज्वला योजना किसान सम्मान निधि सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित कई योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें लोगों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाइयाँ वितरित की गईं। साथ ही स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। लाभार्थियों ने एक ही स्थान पर सभी सेवाएँ उपलब्ध कराने की इस पहल की सराहना करते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री आदेश सैनी दिनेश कौशिक चौधरी अजीत सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.मधु सिंह ब्लॉक प्रमुख लुबना राव भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अनीस गौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरजीन्द्र सिंह भाजपा नेता सुशील त्यागी जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ बीडीओ सुमन कुटियाल एबीडीओ सुभाष सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp