Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप किए गए कार्यों की जानकारी साझा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जनपद में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरने उन्हें संकलित करने तथा उनका शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्य जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया गया जिससे मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को गति मिली है। बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया गया। उन्होंने जनपद में गणना प्रपत्रों के शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर संतोष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना की तथा इसके लिए आभार भी व्यक्त किया। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के अध्यक्ष बालेश्वर सिंह जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी सीपीआईएम के जिला कमेटी सदस्य राजीव गर्ग जिला विकास अधिकारी के.के.पंत जिला सूचना अधिकारी रतिलाल शाह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp