प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वास्थ्य विभाग पौड़ी द्वारा सेवा सुशासन और समर्पण के संकल्प के साथ आयोजित स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वीरोंखाल में आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभिन्न जांचों का लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। इसके साथ ही एक्स-रे विभिन्न प्रकार की रक्त जांच ओरल कैंसर सर्वाइकल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की जांच गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। पात्र लाभार्थियों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र भी बनाए गए। शिविर के दौरान कुल 385 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जनरल फिजिशियन द्वारा 216 मरीजों ऑर्थोपेडिक सर्जन द्वारा 41 मरीजों स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा 22 गर्भवती महिलाओं तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा 38 मरीजों की जांच की गई। इसके अलावा 165 लोगों की रक्त जांच की गई तथा 4 दिव्यांगता प्रमाण-पत्र भी बनाए गए। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रूपा डॉ.शप्रदीप चौधरी डॉ.सचिन चौबे डॉ.गीतांजलि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वीरोंखाल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.शैलेंद्र सिंह रावत एलएमओ डॉ.स्वाति बिजलवान डॉ.शाह आलम सहित स्वास्थ्य विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Spread the love