प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। बांध सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों एवं हितधारकों को जागरूक करने के उद्देश्य से गिंवाडी ग्राम स्थित सिंगोली भटवाड़ी जलविद्युत परियोजना परिसर में रिन्यू जल ऊर्जा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी (डीडीएमओ) के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बांध सुरक्षा अधिनियम-2021 के प्रावधानों से हितधारकों को अवगत कराना तथा परियोजना की आपातकालीन तैयारियों और आपदा प्रबंधन तंत्र की जानकारी देना रहा। इस दौरान एनडीआरएफ एवं जिला आपदा प्रबंधन की विशेषज्ञ टीम ने आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुरक्षित निकासी मार्ग सामुदायिक सतर्कता तथा आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में रिन्यू जल ऊर्जा प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट हेड अक्षय भारद्वाज जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार तथा एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट दिनेश कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों एवं हितधारकों से संवाद करते हुए बांध सुरक्षा आपदा के समय सतर्कता त्वरित प्रतिक्रिया और सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने में स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ग्रामवासियों परियोजना से जुड़े हितधारकों आसपास के क्षेत्रों के लोगों तथा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रिन्यू जल ऊर्जा प्राइवेट लिमिटेड ने बताया कि कंपनी भविष्य में भी बांध सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन को लेकर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करती रहेगी।
Spread the love