प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जिला कार्यालय में पीएमजीएसवाई अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में निर्माणाधीन एवं लंबित सड़क परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से निर्माणाधीन एवं लंबित सड़कों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और परियोजनाओं में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर कर कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क परियोजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। बैठक के दौरान कालीमठ क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य सरोज देवी ने अपने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न सड़क परियोजनाओं की समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। उन्होंने कालीमठ–जग्गी–बगवान–ब्यूंखी–कुणजेठी–बेडुला मोटर मार्ग के चौड़ीकरण एवं डामरीकरण के साथ ही कोल्दी तथा दौणी–उनियाणा मोटर मार्ग से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाया। इसके अलावा उन्होंने पीएमजीएसवाई के अंतर्गत निर्माणाधीन फांफज–बरसाल तथा पाली–सरुणा मोटर मार्ग के द्वितीय चरण का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग की। उन्होंने धार्मिक पर्यटन एवं स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चैमासी खाम बुगियाल से केदारनाथ धाम को जोड़ने वाले प्राचीन पैदल मार्ग का सर्वेक्षण कर उसके सुगमीकरण की आवश्यकता भी बताई। ग्रामीणों की आवाजाही से जुड़ी इन सभी सड़क परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सोनप्रयाग–त्रियुगीनारायण मार्ग पर नीलगढ़ गदेरे में पुल निर्माण का प्रस्ताव भी शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई पवन कुमार सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई रुद्रप्रयाग सौरभ चौहान सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई जखोली चंद्रेश कांत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love