प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल में आयोजित गरिमामयी पिपिंग सेरेमनी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने हेड कांस्टेबल से अपर उप निरीक्षक (एडिशनल एसआई) पद पर पदोन्नत हुईं सुमन लिंगवाल को नए रैंक पहनाकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पदोन्नति केवल पद में वृद्धि नहीं होती बल्कि यह बढ़ी हुई जिम्मेदारी नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति अधिक समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सुमन लिंगवाल अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी। उन्होंने कहा कि टिहरी पुलिस अपने प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की उत्कृष्ट सेवा समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान करती है तथा बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को निरंतर प्रोत्साहित करती रहेगी। पिपिंग सेरेमनी के दौरान पदोन्नत अपर उप निरीक्षक सुमन लिंगवाल को वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
Spread the love